दिल्ली NCR की सड़कों से आवारा कुत्तों के हटाने के SC के आदेश पर PETA ने जताई आपत्ति
सुप्रीम कोर्ट के दिल्ली-एनसीआर से सभी आवारा कुत्तों को हटाकर शेल्टर में रखने के आदेश की पेटा इंडिया ने आलोचना की है। पेटा इंडिया की पशु चिकित्सा मामलों की सीनियर डायरेक्टर डॉ. मिनी अरविंदन ने कहा कि व्यावहारिक रूप से कुत्तों को कैद करना कारगर नहीं है। उन्होंने कहा, "इससे न तो कुत्तों की संख्या घटेगी...न रेबीज़ के मामले घटेंगे।"