दिल्ली-NCR की फैक्ट्रियों में PTZ कैमरे लगाने का आदेश, जानें कैसे प्रदूषण रोकने में करेंगे मदद
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-NCR की प्रदूषणकारी औद्योगिक इकाइयों को 30 नवंबर 2026 तक PTZ कैमरे लगाने और उन्हें चालू करने के निर्देश दिए हैं। इन कैमरों से ईंधन उपयोग, चिमनियों के धुएं और प्रदूषण नियंत्रण की रियल टाइम निगरानी होगी। इसकी लाइव फीड केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB), राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और DPCC को मिलेगी।