दिल्ली-NCR में 2 दिसंबर तक लागू रहेंगी GRAP-4 की पाबंदियां, SC से केवल स्कूलों को मिली 'छूट'
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली-एनसीआर में 2 दिसंबर तक ग्रेडेड रिस्पॉन्स ऐक्शन प्लान (ग्रैप) के चौथे चरण के तहत पाबंदियां लागू रहेंगी। बकौल कोर्ट, ये प्रतिबंध शैक्षणिक संस्थानों (स्कूलों) पर लागू नहीं होंगे। कोर्ट ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को बैठक कर ग्रैप-4 से ग्रैप-3 या ग्रैप-2 में जाने के लिए सुझाव मांगे हैं।