दिल्ली-NCR में IGL दे रहा नए PNG कनेक्शन पर ₹500 की छूट
दिल्ली-NCR में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) घरेलू उपभोक्ताओं को LPG से PNG कनेक्शन पर शिफ्ट होने के लिए ₹500 की मुफ्त गैस देगा। यह एक बार मिलने वाला लाभ उन उपभोक्ताओं को मिलेगा जो 31 मार्च 2026 तक नया कनेक्शन लेंगे या पुराना कनेक्शन दोबारा ऐक्टिवेट कराएंगे। यह राशि सीधे ग्राहकों के पहले बिल में अडजस्ट कर दी जाएगी।