दिल्ली-NCR में अगले 2-3 घंटों में तेज़ आंधी व बारिश का रेड अलर्ट हुआ जारी
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए शनिवार रात को अगले 2-3 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज़ आंधी, बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने के अलावा 60-100 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से तूफान आने की संभावना है। लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है।