दिल्ली-NCR में अगले 2 दिनों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट हुआ जारी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR में 24 और 25 अप्रैल के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में इस दौरान अधिकतम तापमान 42-44°C के बीच रहने के आसार हैं जबकि न्यूनतम तापमान 24-27°C के बीच रहने का अनुमान है। 26 अप्रैल के लिए आईएमडी ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है।