दिल्ली-NCR में आज फिर बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक गिरा
दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में रविवार को बारिश के बाद न्यूनतम तापमान 7.4°C दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में आज फिर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 23°C और न्यूनतम तापमान 7°C रह सकता है और अगले एक दो दिन में दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में सुबह और रात को कोहरा रह सकता है।