दिल्ली-NCR में कल से कई जगहों पर ₹35/किलो प्याज़ बेचेगी केंद्र सरकार
प्याज़ की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार गुरुवार से दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल वैन और एनसीसीएफ की खुदरा दुकानों पर ₹35/किलोग्राम की दर से इसकी बिक्री शुरू करेगी। यह बिक्री कुल 38 स्थानों पर होगी जिसमें कृषि भवन, एनसीयूआई कॉम्प्लेक्स, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन और नोएडा के कुछ हिस्से शामिल हैं।