दिल्ली-NCR में खराब मौसम की चेतावनी के साथ IMD ने अपनी एडवाइज़री में क्या कहा है?
दिल्ली-NCR में आंधी और तेज़ बारिश के बीच मौसम विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी के साथ लोगों के लिए एडवाइज़री जारी की है। लोगों को घर के अंदर रहने और खिड़की-दरवाज़े बंद रखने की सलाह दी गई है। आईएमडी ने लोगों से कहा है कि अगर संभव हो तो यात्रा से बचें और पेड़ों के नीचे आश्रय न लें।