दिल्ली NCR में घने कोहरे के कारण कई इलाकों में हुई ज़ीरो विज़िबिलिटी, कई ट्रेनें लेट

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है और नोएडा समेत कई इलाकों में ज़ीरो विज़िबिलिटी है। वहीं, मौसम विभाग ने आज दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदा-बांदी होने का अनुमान जताया है। एएनआई के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली व उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में ट्रेन परिचालन प्रभावित हुआ है और कम-से-कम 26 ट्रेनें लेट हैं।

Load More