दिल्ली-NCR में दिन में छाया अंधेरा, हुई झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को घने बादलों के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया और कई इलाकों में तेज़ हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। आईएमडी ने सुबह 9:45 तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया व आगे और बारिश व बादल छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया है। आईएमडी के मुताबिक, अधिकतम तापमान 32-34°C के बीच रहने का अनुमान है।