दिल्ली NCR में प्रदूषण घटने के बीच हटाई गईं GRAP-4 की पाबंदियां
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने वायु प्रदूषण के स्तर में गिरावट के बीच मंगलवार को दिल्ली एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस ऐक्शन प्लान (ग्रैप) के चौथे चरण के तहत लगाई गईं पाबंदियों को हटा दिया। हालांकि, ग्रैप के चरण 1, 2 और 3 की पाबंदियां लागू रहेंगी। ग्रैप-4 में निर्माण गतिविधियों समेत कई चीज़ों पर रोक लगाई गई थीं।