दिल्ली-NCR में बैटरी रीसाइकलिंग साइट्स के पास रिहायशी इलाकों में बेहद खतरनाक स्तर में मिला लेड
'टॉक्सिक लिंक' की स्टडी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर की 23 बैटरी रीसाइकलिंग साइट के आसपास स्कूल-घरों व आबादी वाले इलाकों के मिट्टी के नमूनों में लेड का स्तर 48,000ppm मिला जो बेहद खतरनाक है। सैंपलों में से 52% में लेड की मात्रा 5,000ppm के खतरनाक बेंचमार्क से अधिक मिली। 31% साइट्स में लेड इंडस्ट्रियल एरिया के मानकों से भी अधिक था।