दिल्ली-NCR में लोगों को गर्मी से मिली राहत, तेज़ हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को कुछ इलाकों में तेज़ हवाओं संग झमाझम बारिश हुई जिससे लोगों को भीषण गर्मी के बीच थोड़ी राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार से दिल्ली में 3 दिन के लिए आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।