दिल्ली-NCR में हुई हल्की बारिश, AQI सुधरकर 'खराब' श्रेणी में पहुंचा

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार तड़के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। सीपीसीबी के मुताबिक, मंगलवार सुबह 7-बजे एक्यूआई 243 रिकॉर्ड किया गया और 'अत्यधिक खराब' से स्तर सुधरकर 'खराब' श्रेणी में पहुंच गया। आईएमडी ने मंगलवार की रात को भी कई इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। आईएमडी के मुताबिक, बारिश के कारण तापमान में गिरावट हुई है।

Load More