दिल्ली आ गई 'कांदा एक्सप्रेस', ₹35/किलो मिलेगा प्याज
प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए महाराष्ट्र से प्याज लेकर 'कांदा एक्सप्रेस' ट्रेन आदर्श नगर रेलवे स्टेशन (दिल्ली) पहुंच गई है। दिल्लीवासियों को सरकार ने अपने बफर स्टॉक से ₹35 प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर प्याज की खुदरा बिक्री शुरू कर दी है। गौरतलब है, बाज़ार में प्याज ₹50-60 प्रति किलोग्राम बिक रहा है।