दिल्ली इमारत हादसे में 1 शख्स की मौत, सामने आई इमारत के गिरने की वजह
दिल्ली पुलिस ने सत्य निकेतन इमारत हादसे को लेकर कहा है, "यह 40–50 साल पुरानी इमारत थी, जिसमें बेसमेंट और ऊपर पांच मंजिलें थीं और इसका इस्तेमाल पीजी के रूप में किया जा रहा था।" उसने बताया, "जब यह हादसा हुआ तो उस समय बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था।" हादसे में एक की मौत हो चुकी है।