दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में गुरुवार को तेज़ बारिश हुई। आईएमडी ने दिल्ली में पूरे हफ्ते बारिश का अनुमान जताया है। बकौल आईएमडी, दिल्ली में शुक्रवार व शनिवार को मध्यम स्तर की बारिश व रविवार को तेज़ हवाओं संग मध्यम से तेज़ बारिश हो सकती है। आईएमडी ने आज के लिए दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।