दिल्ली-एनसीआर में घरों की बिक्री 2024 में 6% घटकर 61,900 यूनिट पर पहुंची: रिपोर्ट
संपत्ति परामर्श कंपनी 'एनारॉक' की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 2024 में 53,000 नई आवास इकाइयां पेश हुईं जो 2023 की तुलना में 44% की वृद्धि है और नई आपूर्ति का 59% से अधिक हिस्सा ₹2.5 करोड़ से अधिक कीमत वाले अल्ट्रा-लक्ज़री खंड में था। बकौल रिपोर्ट, दिल्ली-एनसीआर में घरों की बिक्री 2024 में 6% घटकर 61,900 इकाई रह गई।