दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी चलने से कम हुई विज़िबिलिटी, रात को बारिश की संभावना
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह धूल भरी आंधी और तेज़ हवाएं चलीं जिसके चलते अधिकतर इलाकों में विज़िबिलिटी कम हो गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार रात गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है जो शनिवार तक जारी रह सकती है। शुक्रवार को दिन का तापमान थोड़ा कम रहने की उम्मीद है व अधिकतम तापमान 32°C से 34°C के बीच रहेगा।