दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बढ़ने के बीच फिर से लागू हुआ GRAP-3
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच गुरुवार को तत्काल प्रभाव से ग्रेडेड रिस्पॉन्स ऐक्शन प्लान (जीआरएपी) का तीसरा चरण फिर से लागू कर दिया गया। गुरुवार को शाम 4 बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 357 दर्ज किया गया। गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में पहले से जीआरएपी का पहला व दूसरा चरण लागू है।