दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश के बाद हुआ जलभराव व ट्रैफिक जाम
भारी बारिश के बाद दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम देखने को मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुग्राम (हरियाणा) के विभिन्न हिस्सों में कई दुकानों और घरों में भी पानी घुस गया है। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के एक प्रवक्ता ने कहा कि पूरी टीम सड़क पर नालों को साफ करने में जुटी हुई है।