दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश के बाद हुआ जलभराव व ट्रैफिक जाम
भारी बारिश के बाद दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार को जलभराव और ट्रैफिक जाम देखने को मिला। 'एएनआई' द्वारा शेयर किए गए वीडियो में नोएडा और दिल्ली में भारी बारिश के बीच गाड़ियां धीमी रफ्तार से चलती हुई नज़र आ रही हैं। गौरतलब है कि दिल्ली एनसीआर में शाम से ही बारिश हो रही है।