दिल्ली एम्स की न्यूरोलॉजिस्ट ने बताया किन चीज़ों के चलते कभी भी आ सकता है स्ट्रोक
दिल्ली एम्स की न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत ने बताया है कि शराब के सेवन, धूम्रपान, हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़ और मोटापे के चलते लोगों को स्ट्रोक आ सकता है। बढ़ती उम्र के साथ भी स्ट्रोक आने की संभावना रहती है। डॉ. प्रियंका के मुताबिक, शराब से सिर्फ लिवर खराब नहीं होता बल्कि ब्रेन को भी नुकसान पहुंचता है।