दिल्ली एमसीडी कमिश्नर ने फर्ज़ी हस्ताक्षर के आरोप में 4 अधिकारियों को किया सस्पेंड
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कमिश्नर ने करोल बाग ज़ोन में भवन निर्माण विभाग के 4-अधिकारियों को ज़मीन के उपयोग की इजाज़त देने के लिए पूर्व में कार्यरत एक अधिकारी के फर्ज़ी हस्ताक्षर करने के आरोप में निलंबित किया है। बकौल अधिकारी, आरोपियों के खिलाफ आदेश में कहा गया है कि पूर्व डिप्टी कमिश्नर हिमांशु गुप्ता के मैन्युअल हस्ताक्षर थे।