दिल्ली एयरपोर्ट की छत का हिस्सा गिरने के बाद इंडिगो ने रद्द की टर्मिनल-1 की सभी उड़ानें
भारी बारिश के चलते शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट की छत का एक हिस्सा गिरने के बाद अगले आदेश तक टर्मिनल 1 पर परिचालन आंशिक तौर पर बंद कर दिया गया है। इसके बाद इंडिगो और स्पाइसजेट ने सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच रवाना होने वाली अपनी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है।