दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल-2 रेनोवेशन के लिए 6 माह के लिए होगा बंद: DIAL
दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 को रेनोवेशन के लिए 1 अप्रैल, 2025 से 4-6 महीने के लिए बंद किया जाएगा। दिल्ली इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने बताया है कि वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में इसका काम पूरा होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि टी2 का निर्माण 40 साल पहले भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा किया गया था।