दिल्ली एयरपोर्ट का ढहा हुआ हिस्सा नहीं बनाया था: पूर्व मंत्री प्रफुल्ल के बयान पर L&T

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिरने के मामले में पूर्व केंद्रीय विमानन मंत्री प्रफुल्ल पटेल के 'एलऐंडटी ने इमारत का निर्माण किया था' बयान पर एलऐंडटी ने स्पष्टीकरण दिया है। कंपनी ने कहा, "हमने ढहे हिस्से का निर्माण नहीं किया...किसी दूसरी कंपनी ने किया था। हमने 2019 में टर्मिनल-1 के विस्तार की ज़िम्मेदारी ली थी।"

Load More