दिल्ली एयरपोर्ट का नया टर्मिनल-1 होगा 17 अगस्त से चालू
दिल्ली एयरपोर्ट के नए टर्मिनल-1 को 17 अगस्त से चालू कर दिया जाएगा। जून में पुराने टर्मिनल-1 की छत का हिस्सा गिरने के चलते एक शख्स की मौत हो गई थी जिसके बाद उसे बंद कर दिया गया था। नए टर्मिनल-1 को दिल्ली इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) द्वारा फेज़-3ए विस्तार परियोजना के तहत बनाया गया है।