दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए जारी की नई एडवाइज़री
दिल्ली एयरपोर्ट ने नई ट्रैवल एडवाइज़री जारी की है जिसमें यात्रियों को अपडेट्स फॉलो करते रहने की सलाह दी गई है। एडवाइज़री में कहा गया है, "दिल्ली एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य रूप से जारी है…हालांकि, एयरस्पेस डायनेमिक्स व बढ़े हुए सिक्योरिटी प्रोटोकॉल्स के चलते...उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है...और सिक्योरिटी चेकपॉइंट्स पर अधिक समय लग सकता है।"