दिल्ली एयरपोर्ट पर ₹3 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा ज़ब्त, बैंकॉक से आई महिला गिरफ्तार
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आई एक भारतीय महिला को 2.99 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर पहुंची महिला के सामान से दो पॉलीथीन पाउच मिले जिनमें हरे रंग का पदार्थ था। ज़ब्त गांजे की कीमत करीब ₹2.99 करोड़ आंकी गई है।