दिल्ली एयरपोर्ट पर 15 जून से 114 फ्लाइट्स 3 महीने तक रहेंगी कैंसिल
दिल्ली एयरपोर्ट पर 15-जून से 114 फ्लाइट्स अगले 3-महीने तक रद्द रहेंगी। यह फैसला रनवे 10/28 के अपग्रेडेशन के चलते लिया गया है। अपग्रेडेशन कार्य 15-सितंबर तक चलेगा और इससे डेली फ्लाइट्स में करीब 7.5% की कमी आएगी। दरअसल, कोहरे में कम दृश्यता के दौरान उड़ानें संचालित करने लिए रनवे को कैट-III मानक के लिए अपग्रेड किया जा रहा है।