दिल्ली एयरपोर्ट पर 2 यात्रियों के पास से ₹1.38 करोड़ मूल्य का 4 किलोग्राम गांजा जब्त

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बैंकॉक से पहुंचे 2 भारतीय यात्रियों के सामान से करीब 4 किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब ₹1.38 करोड़ है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के बैग से गांजे से भरी पलास्टिक की चार थैलियां बरामद हुईं।

Load More