दिल्ली एयरपोर्ट पर 84 वर्षीय महिला को व्हीलचेयर के लिए 3 घंटे करना पड़ा इंतज़ार

दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतरने के लिए 84-वर्षीय एक महिला को 3 घंटे व्हीलचेयर के लिए इंतज़ार करना पड़ा। पार्किंसन रोग से पीड़ित महिला अपने बेटे के साथ अलायंस एयर से जयपुर से दिल्ली पहुंची थी। एयरलाइन के ग्राहक सेवा सहायक महाप्रबंधक मनोहर टुफ्ची के मुताबिक, कुछ गड़बड़ हुई है, घटना को कई पहलुओं से देखा जा रहा है।

Load More