दिल्ली एयरपोर्ट पर अचानक बेहोश होकर गिरा शख्स, CISF अधिकारी ने CPR देकर बचाई जान
दिल्ली एयरपोर्ट में चेकिंग के दौरान एक यात्री तबियत खराब होने से अचानक बेहोश होकर ज़मीन पर गिर गया जिसकी सीआईएसएफ के अधिकारी ने सीपीआर देकर जान बचाई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें जवान यात्री को सीपीआर देते दिख रहे हैं। यात्री के होश में आने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।