दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से ₹72.72 लाख का सोना हुआ बरामद, यात्री गिरफ्तार
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में शुक्रवार को एक 37 वर्षीय यात्री के बैग से करीब ₹72.72 लाख की कीमत का सोना बरामद हुआ जिसके बाद यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। इंदौर से दिल्ली आए यात्री को रोका गया और जांच में उसके सामान से पीली धातु के 13 टुकड़े बरामद हुए जिनका वज़न 999 ग्राम था।