दिल्ली एयरपोर्ट पर सांप, छिपकली, कीड़ों व मकड़ियों से भरे बैग लेकर बैंकॉक से आए 3 यात्री
दिल्ली एयरपोर्ट पर शनिवार देर रात कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बैंकॉक से लौटे 3 यात्रियों के बैग से कई विदेशी जीव बरामद किए। इनमें 22 सांप, 23 छिपकलियां और 14 कीड़े व मकड़ियां हैं जिनकी तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें से कुछ जीव दुर्लभ प्रजाति के हैं और सभी जीवों को वन्यजीव व पर्यावरण प्राधिकरण को सौंपा गया है।