दिल्ली और उत्तराखंड में खालिस्तानी हमले की आशंका को लेकर हाई अलर्ट जारी
खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली और उत्तराखंड के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। सूत्रों के अनुसार, आशंका है कि खालिस्तानी आतंकी आगामी दिनों में मंदिरों, सरकारी प्रतिष्ठानों, रेलवे स्टेशनों और पुलिस प्रतिष्ठानों को निशाना बना सकते हैं। अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने और रेलवे स्टेशन जैसे संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।