दिल्ली और नोएडा में अंबेडकर जयंती पर ट्रैफिक एडवाइज़री की गई जारी
अंबेडकर जयंती पर दिल्ली-नोएडा में ट्रैफिक एडवाइज़री जारी की गई है। शोभा यात्रा के कारण जेएलएन मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ज़न लागू रहेगा। वहीं, यात्रियों को शाम 7 बजे तक मिंटो रोड, कुतुब रोड और आसफ अली रोड से बचने की सलाह दी गई है। नोएडा में दलित प्रेरणास्थल के पास नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रतिबंध लागू हो सकते हैं।