दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा 'शहरी' दर्जा; सड़क, सीवर और अन्य सुविधाओं का रास्ता होगा साफ
दिल्ली सरकार ने 48 गांवों को शहरीकृत करने का फैसला लिया है। इससे इन गांवों में सड़क, जलापूर्ति, सीवर, स्वच्छता जैसी नागरिक सुविधाओं की योजना बनाना आसान होगा और मास्टर प्लान-2041 के अनुरूप विकास का रास्ता खुलेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "दिल्ली के गांवों को...बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सुनियोजित विकास बेहद ज़रूरी है।