दिल्ली की CM आतिशी ने माइक्रोसॉफ्ट के CEO नडेला को बताया गूगल का सीईओ, हुई आलोचना
दिल्ली की मुख्यमंत्री व 'आप' नेता आतिशी ने एक कार्यक्रम में भाषण देते हुए माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला को गूगल का सीईओ बताया। हालांकि, बाद में उन्होंने गलती सुधार ली। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी आलोचना की है। बीजेपी ने कहा, "अपने भाषण को पढ़ते समय वह बुनियादी तथ्य को ठीक से समझ नहीं पाती हैं।"