दिल्ली की CM रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला गाज़ियाबाद से हुआ गिरफ्तार
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गाज़ियाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि श्लोक त्रिपाठी नामक आरोपी ने नशे में कॉल की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, उसके पास वकालत की डिग्री है व झगड़े के बाद पत्नी के घर छोड़कर जाने से वह परेशान रहता है।