दिल्ली के GB रोड में किन हालातों में रहती हैं महिलाएं, कैमरे ने किया कैद
'टाइम्स नाउ नवभारत' ने एक डॉक्यूमेंट्री में दिल्ली के जीबी रोड में देह व्यापार में संलिप्त महिलाओं की खस्ताहालत दिखाई है। वीडियो में अंधेरी व तंग सीढ़ियां, गुटखे से सनी दीवारें, 6x6 के कमरे, बंकर जैसे 2x2 के तहखाने आदि नज़र आए। कई महिलाओं ने बताया कि उनके घरवालों को लगता है कि वह झाड़ू-पोछा का काम करती हैं।