दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर पहुंचे न्यूज़ीलैंड के पीएम, तस्वीरें आईं सामने

भारत के दौरे पर आए न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने मंगलवार को दिल्ली में बीएपीएस स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया। उनके साथ 110 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी था जिसमें न्यूज़ीलैंड के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, मंत्री और बिजनेस लीडर शामिल थे। इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। लक्सन रविवार को 5 दिवसीय यात्रा के लिए नई दिल्ली पहुंचे थे।

Load More