दिल्ली की अदालत ने सिसोदिया को जेल से रिहा करने का जारी किया आदेश
दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को शराब नीति से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को रिहा करने का आदेश जारी कर दिया। विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने सिसोदिया के अधिवक्ताओं की ओर से मुचलकों और ज़मानत राशियों के भुगतान को स्वीकार करते हुए यह आदेश दिया।