दिल्ली के अस्पतालों को आपातकालीन तैयारियों के दिए गए आदेश, छतों पर बनाए जाएंगे रेड क्रॉस
दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधाओं की आपातकालीन तैयारियों को बढ़ाने का निर्देश दिया है। इसमें अस्पताल की छतों पर रेड क्रॉस का निशान बनाने को भी कहा गया है जिससे हवा से चिकित्सा सुविधाओं का संकेत मिल सके। इसके अलावा अस्पतालों को ज़रूरी आपातकालीन सेवाओं की कार्यक्षमता की पुष्टि करने के निर्देश भी दिए गए हैं।