दिल्ली के अस्पताल में भर्ती महिला का दूसरे वॉर्ड के मरीज़ ने किया यौन उत्पीड़न, हुई मौत
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती एक 23-वर्षीय महिला का दूसरे वॉर्ड में भर्ती एक मरीज़ ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया जिसके बाद उसकी मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला आईसीयू से बाहर निकलकर परिसर में घूम रही थी तभी आरोपी ने उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।