दिल्ली के अस्पताल से 3 दिन का नवजात हुआ चोरी

रोहिणी (दिल्ली) स्थित डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल से मंगलवार को 3 दिन के नवजात के चोरी होने का मामला सामने आया। पीड़िता ने बताया कि नवजात के जन्म के दौरान एक महिला उससे मिलने आती थी और उसका विश्वास जीत लिया था। बकौल रिपोर्ट्स, बच्चे को दूध पिलाने के बहाने आरोपी ने बच्चा लिया और फरार हो गई।

Load More