दिल्ली के आईटीओ में बजा एयर रेड सायरन, वीडियो आया सामने

दिल्ली के आईटीओ स्थित पीडब्ल्यूडी मुख्यालय पर लगे 'एयर रेड सायरन्स' का शुक्रवार को परीक्षण किया गया जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा भी मौके पर मौजूद रहे। गौरतलब है, भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच यह परीक्षण किया गया। इससे पहले दिल्ली सरकार ने लोगों से न घबराने की अपील की थी।

Load More