दिल्ली की आईपी यूनिवर्सिटी के छात्र ने हॉस्टल की 7वीं मंज़िल से कूदकर की आत्महत्या
दिल्ली की आईपी यूनिवर्सिटी के एमबीए के एक 25 वर्षीय छात्र ने रविवार को हॉस्टल की 7वीं मंज़िल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्र की पहचान वैशाली (बिहार) के गौतम कुमार के रूप में हुई है। बकौल रिपोर्ट्स, छात्र जन्मदिन की पार्टी आयोजित करने के कारण छात्रावास से निकाले जाने के बाद बहुत परेशान था।